Falahari Cheela Recipe in Hindi | फलाहारी चीला कैसे बनाते है ?: शुभ नवरात्रि का शुभारम्भ होने जा रहा है| नवरात्रि की शुभ दिनों मैं कई महिलाये और पुरुष व्रत रखते है| कुछ एक वक्त खाना खाते है और कुछ पूरे नौ दिन फलाहार करते है|
सभी भाइयो और बहनों के लिए जो कल से व्रत रखने वाले है उनके लिए नवरात्रि के लिए कुछ खास रेसिपीज बताने जा रही हूँ| सबसे पहली रेसिपी है फलहारी चीला |
माता के भक्तो आपका Falahari Cheela Recipe और फलहारी चीला बनाने का सफ़र शुरू करते है |
बनाने से पहले बोले जय माता दी |
फलाहारी चीला के लिए आवश्यक सामग्री | Ingredients for Falahari Cheela
- 1 कप समा के चावल
- ¼ कप साबूदाना
- 3 तेल टेबल स्पून
- 2 टेबल स्पून हरा धनिया
- 2 हरी मिर्च
- स्वादानुसार सेन्धा नमक
- ½ छोटा चम्मच जीरा
फलहारी चीला बनाने की विधि / Falahari Cheela Recipe
- साबुदानो को अच्छे से धोकर तीन चार घंटे के लिए भिगो दे| बाद में साबूदाना को भिगोकर देखे, अगर मैश हो जाए मतबल साबूदाने इस्तेमाल करने के लिए तैयार है|
- समां के चावलों को अच्छे से धोकर तीन चार घंटे के लिए भिगो दे|
- मिक्सी में साबुदानो और थोडा सा पानी डालकर बारीक़ पीस ले और एक बर्तन में निकाल ले|
- अब समा के चावल में से अतिरिक्त पानी निकले और मिक्सी में दरदरा पीस ले|
- पीसे साबूदाने और पीसे समां के चावल को अच्छे से मिला ले|
- अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, सेंधा नमक, जीरा और हरा धनियाँ डाले और अच्छे से मिला ले|
- अब इसमें थोडा सा पानी डाले और घोल इतना पतला करे कि चम्मच से आसानी से गिर जाए| इस घोल को बनाने में १ कप पानी का इस्तेमाल करे|
- अब गैस चालू करे और पूरे तवे पर तेल लगा फैला दे|
- आब आंच कम करे और टिश्यू पेपर की मदद से तवे से अतिरिक्त तेल हटा दे|
- अब इस हलके गर्म तवे पर २ से ३ चम्मच घोल डाले और चम्मच की मदद से गोल गोल घुमाये और तवे पर फैला दे|
- अब आंच तेज करे और चीले के बीच में और चारो तरफ थोडा सा तेल दाल दे|
- जब चीला नीचे से गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसको पलट दे और दूसरी तरफ से भी सेक ले, जब हलकी हल्की चित्ती दिखे तो चिली को प्लेट में निकल ले| चीले को दबादबा कर सेके|
- अब आंच फिर कम करे और तवे पर थोडा सा पानी डाले और कपडे से पोछ ले| कपडा गीला होना चाहिए|
- अब पहले फलहारी चीले की तरह सभी चीले बना ले|
अब सुपर टेस्टी Falahari Cheela Recipe , फलहारी चीला तैयार है| इसे आप मूंगफली और हरी धनिये की चटनी के साथ मजे ले|