Falooda Recipes in Hindi | फलूदा कैसे बनता है | Recipes Hindi: आज बहुत गर्मी है भाईशाब…कुछ ठंडा खाने का मन कर रहा है| क्यों भाईशाब….अच्छा अच्छा भाईसाहब .. गर्मी में अगर आपको फालूदा खाने को मिल जाये तो मज़ा आ जायेगा.. क्यों.. लो जी मुंह मैं तो अभी से पानी आ गया|
खाना खाने के बाद खाए और एक गिलास भरके फलूदा कुल्फी खाए…पर हे भगवान आपको तो फलूदा कुल्फी बनाना नही आता.. अब … अब क्या करे… कोई ना.. आपकी इस निराशा में मैं आशा की किरण लेके आई हूँ| जी हाँ मैं आपके लिए फलूदा कुल्फी की रेसिपी लेके आई हूँ..
जो पेश है खिदमत है.. फालूदा कुल्फी की रेसिपी /Falooda Recipes in Hindi / Recipe of Falooda / फलूदा कैसे बनता है —
फालूदा कुल्फी के लिए आवश्यक सामग्री – Ingredients for Falooda Kulfi
- गुलाब का शर्बत
- कुल्फी आइसक्रीम
- बर्फ कुटी हुई
- 2 कप चीनी
- 1 कप कार्न फ्लोर
- 1 चम्मच सब्जा के बीज
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
फालूदा कुल्फी बनाने की विधि – How to make Falooda Ice Cream at home
- 1 छोटा चम्मच तुकमारिया बीज को यानि सब्जा बीज को एक कप पानी मैं भिगोके रख दे|
- चलिए मीठा शर्बत बनाते है|
- अब चीनी का शरबत बनाने के लिए ३/४ कप पानी में चीनी करीबन 4०० ग्राम डाले और उबाले| जब चीनी घुल जाए तब इसको कम आंच पर कुछ देर और पकने दे| अब आच से उतार ले, मीठा शरबत ठंडा होने रखे दे, और जब ठंडा हो जाये तब इसे छान ले|
- चलिए अब फालूदा सेव बनाते है|
- सबसे पहले एक बर्तन में बर्फ वाला पानी बनाकर रखे|
- २ १/२ कप पानी में 1 कप कॉर्न फ्लौर डाले और इसका घोल बना ले, ध्यान रहे गुठलियाँ न पड़े|
- अब इस घोल को एक बर्तन पर डाले और मध्यम आंच पर पकने दे,
- जब गाड़ा हो जाये तब इसे गर्म गर्म सेव मशीन में डाले और सीधे बर्फ वाले पानी में सेव मशीन से सिवईयां निकलकर डाले और १० मिनट पानी में रहने दे|
- जब हम फालूदा तैयार करेंगे तब सीधे बर्फ वाले पानी से फालूदा सेव निकालकर डालेंगे|
- अब हम रबड़ी बनते हैं|
- एक मोटे तला वाले बर्तन में 1 लीटर फुल क्रीम दूध डाले और उबाले|
- जब दूध उबल जाए तब आंच कम करे और दूध गाड़ा होने तक चम्मच चलाते हुए पका ले|
- अगर समय की कमी है एक बर्तन में एक कप दूध डाले और उसमें खोया डाले करीबन 250 ग्राम और पका ले, बस आपकी गाड़ी रबड़ी तैयार|
- फालूदा में डालने वाले सब चीजे अब तैयार है | चलिए फालूदा तैयार करते है |
- एक गिलास या बाउल में सबसे पहले कुटी हुए बर्फ डाले करीबन 2 चम्मच|
- अब इसमें शरबत डाले करीबन 1 बड़ा चम्मच|
- अब फालूदा सेव डाले करीबन 2 बड़ा चम्मच|
- अब १ छोटा चम्मच भिगोकर रखे सब्जा के बीज डाले|
- अब रबड़ी डाले 1 बड़ा चम्मच|
- अब कुल्फी आइसक्रीम या वनिला आइसक्रीम डाले, करीबन 2 स्कूप डाले|
- अब इसमैं गुलाब शरबत डाले|
- आपकी टेस्टी यम्मी फालूदा आइसक्रीम आपके पेट और आपके मन को ठंडा करने के लिए तैयार है|
सुझाव – फालूदा बनाने के लिए अगर मीठा शरबत ना हो तो रूहाफ्ज़ा शरबत इस्तेमाल कर सकते है और कुल्फी की जगह वनिला आइसक्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं| फालूदा सेव न बनाना चाहे तो उसकी जगह उबली हुए सिवईयां भी इस्तेमाल किया जा सकता है|
खाइए और खिलाइए|