{Delicious} Mango Muffins Recipe in Hindi Language: गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा फल हो बाजारों में मिलता है और सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है वो है आम। आम से कई चीजे बनती है जैसे आम पन्ना, मैंगो केक,मैंगो शेक और मैंगो मफिन्स।
जी हाँ आज की रेसिपी है मैंगो मोफ्फिंस। मैंगो मफिन्स खाने में काफी टेस्टी होते है क्योकि इसमें फलो के राजा आम होगा है। मुझे तो पसंद है, आपको भी आएगा।
Mango Muffins Recipe पढ़िए और एक बार बनाके देखिए। आप भी इन मफिन्स को पसंद करने लगेंगे।
Mango Muffins Ingredients / मैंगो मफिन्स के लिए आवश्यक सामग्री
- एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1/2 चम्मच पिसी इलायची
- 1/ 3 कप पिसी चीनी
- 1/3 – कप मक्खन
- 1/2 कप आम का पल्प
- 1/2 कप कन्डेन्स्ड मिल्क
- 2 टेबल स्पून दूध
मैंगो मफिन्स बनाने की विधि / Mango Muffins Recipe
- मैदा ले और उसमे बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक डाले और कम से कम २ बार चान ले , इससे वो अच्छे से मिल जायेंगे |
- अब आम के पल्प में कंडेंस्ड मिल्क और मक्खन मिलाये और फैट ले| अब इसमें पीसी चीनी, नमक और इलायची पाउडर डाले और मिला ले |
- अब आम वाले मिश्रण में थोड़ा थोड़ा मैदा डाले और अच्छे से फैटे | अगर आपको मिश्रण ज्यादा गाड़ा लगे तो थोडा सा दूध डाल कर मिला ले |
- अब मफिन ट्रे ले और उसमे थोडा सा तेल लगाये | अब इसमें एक चम्मच जितना घोल डाले| ध्यान रहे सिर्फ हर सांचे में मिश्रण सिर्फ दो तिहाई होना चाहिए|
- 180 डिग्री. सें. पर ओवन को पहले से गर्म करे और मुफिन ट्रे रख दे | 15-20 मिनट के लिए बेक करे | मफिन पर नजर रखे जब गोल्डन ब्राउन हो जाये तो निकाल ले क्योकि हर ओवन में सिकने का टाइम थोडा थोडा अलग होता है | 15 मिनट बाद एक बार जरुर चेक करे |
टेस्टी mango muffins तैयार है |