{{Awesome}} Methi Para Nimki Recipe in Hindi Language: मेथी पारा नमकीन एक स्नैक है जो आप शाम को चाय की चुस्की की चुस्की के साथ मजे ले लेकर खा सकते है|
बाज़ार से ख़रीदे गये स्नैक्स अच्छे तो होते है पर सिर्फ टेस्ट में, वो सेहत के लिए बिलकुल ठीक नही होते|
इसलिए घर पर ही इस मजेदार और टेस्टी स्नैक को बनाए और जब मन करे या छोटी सी भूख लगे डब्बा खोले और शुरू हो जाए|
Methi Para Nimki reciperecipe आपको जरुर पसंद आएगी और मेथी पारा नमकीन भी, एक बार बनाके तो देखिए|
मेथी निमकी पापड़ी / Methi Para Nimki के लिए आवश्यक सामग्री
- 2 कप मैदा
- ¼ कप घी
- ½ कप मेथी
- स्वादानुसार नमक
- ½ छोटा चम्मच अजवायन
- तलने के लिए तेल
मेथी निमकी पापड़ी बनाने की विधि
- मेंथी साफ़ करे, धोये और पूरा पानी निकलने तक छलनी में रखे| अब मैथी को छोटा छोटा काट ले|
- थाल ले और उसमे मैदा डाले|
- अब इसमें कटी मेंथी मिलाये|
- अब मैदे के बीचो बीच जगह बनाये और अजवाइन, नमक और घी डाले और मिला ले|
- अब सक्त आटा गूँथ ले, इसके लिए थोडा थोडा पानी डालते हुए गूंथे|
- अब आटे को करीबन 15 से 20 मिनट ढककर रख दे|
- अब अपने हाथो पर जरा सा घी लगाये और आटा मसले|
- अब इस आटे से लोइयाँ बनाये, लोइयां छोटी होनी चाहिए|
- अब लोई ले और बाकी लोइयों को ढककर रख दे|
- अब बेलन और चकले पर घी लगाये और चिकना करे|
- अब लोई को पतला बेल ले|
- अब चाकू की मदद से बेली लोई को आधा काट ले|
- अब एक भाग को किनारे से उठाए और आगे लेजाये और मोड़ ले, तिकोना आकर देना है|
- ऐसे ही दूसरे भाग को भी किनारे से उठाए और तिकोना मोड़ ले और जरा सा आगे लेके जाए| इससे निमकी का आकार आ जाएगा|
- इसी तरह सब लोइयों को तैयार करे और एक प्लेट में रख ले|
- अब पैन या कढाई ले और तेल गर्म करे|
- निमकी बनाने के लिए माध्यम गरम होना चाहिए और तलते वक्त आंच कम रखे|
- जब तेल हल्का गरम हो जाये तब निमकी तलने के लिए डाले, थोड़ी थोड़ी तले, एक साथ बहुत सारी न डाले
- अब पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तले|
- एक बार के निमकी तलने के लिए कम से कम 5 मिनट लगते हैं|
- जब निमकी पापड़ी, Methi Para Nimki ठंडी हो जाए तब एयरटाइट बर्तन में रख दे|
आपकी टेस्टी और दिवाली पर मेहमानों को सर्व करने के लिए बेहतरीन निमकी पापड़ी तैयार है|