{{Tasty}} Peanut & Poha Pakoda Recipe in Hindi | Mungfali or Poha Ke Pakode: – पकोड़ा रेसिपी… आह… आह .. नाम सुनते ही एक ही बात जबान पर आ रही होगी… आने दो आने दो.. जी हाँ आज की रेसिपी है मूंगफली और पोहा के पकोड़े|
ये पकोड़े आप mango lassi के साथ या कोई मेहमान आये तो ब्रेड पिज़्ज़ा के साथ साथ भी सर्वे कर सकते है|
Tasty Peanut & Poha Pakoda Recipe in Hindi या मूंगफली और पोहे के पकोड़े रेसिपी आपको जरुर पसंद आयेंगी|
मूंगफली और पोहे के पकोड़े बनाने के लिए आवश्यक सामग्री –Peanut & Poha Pakoda Recipe Ingredients
- 1 कप पोहा
- 1 कप मूंगफली के दाने
- 1 कप बेसन
- बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- ½ छोटी चम्मच धनिया पाउडर
- ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 बारीक कटी हरी मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- तलने के लिए तेल
मूंगफली और पोहे के पकोड़े बनाने की विधि / Peanut & Poha Pakoda Recipe
- पोहे को धो कर पानी भी थोड़े देर के लिए भिगो दे ताकि अच्छे से फूल जाये |
- एक बड़ा बर्तन ले या प्याला ले और बेसन डाले | इसका गाढ़ा घोल तैयार करे | अब अच्छे से फैंट लीजिये, यद् रहे गुठलियां न बने
- अब हम इसमें नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और हरा धनिया डाले| अच्छे से मिला ले | अब फुले हुए पोहे डाले दे| पानी अच्छे से निचोड़ ले |
- अब मूंगफली के दाने डाले और मिक्स कीजिये | अगर आपको घोल गाडा लगे तो थोडा सा पानी मिला लीजिये|
- गैस पर तेल चदाये और गर्म होने पर पकोड़े तलिए | ज्यादा पकोड़े कढ़ाई में न डाले |मध्यम-तेज आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए|
- एक प्लेट पर नैपकिन बिछाये और पकोड़े बनाने पर इस पर निकल लीजिये |
बेहद टेस्टी और गरमागरम POHA OR MUNGFALI KE PAKODE पकौड़े तैयार हैं| इसे टमेटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं|
ध्यान रखे कुछ बातें –
- अगर हरा धनिया नही है तो कसूरी मेथी डाल सकते हैं|
- आंच मध्यम-तेज होनी चाहिए तेज आंच नही|
- ठंडे पकौड़े हो जाये तो भी क्रिस्पी होते हैं|
- चाट मसाला डाल सकते हैं|