Navratan Pulao Recipe in Hindi / नवरत्न पुलाव रेसिपी
चावल हर घर में और रोज बनते है| साउथ इंडिया में तो चावल से बनी ज्यादा चीजे खाई जाती है| चावल से बिरयानी, खिचड़ी, प्लेन चावल, पकोड़े और पुलाव बनते है| पुलाव एक किस्म का नही बल्कि कई तरीको से बनता है जैसे तवा पुलाव, पालक पुलाव, फ्राइड राइस, लेमन राइस और नवरत्न पुलाव| नवरत्न पुलाव सुनने में ही शाही लगता है| नाम से तो शाही है यी ये टेस्ट में और दिखने में भी शाही है| एक बार बनाके अपने मेहमानों को सर्व करे, वो उँगलियाँ चाते रह जाएंगे| बस मेहमानों को इम्प्रेस करने का मौका न गवाए और रेसिपी पढ़े, लाइक कीजिये, शेयर कीजिये और बना लीजिये|
नवरत्न पुलाव के लिए आवश्यक सामग्री -Navratan Pulao Recipe Ingredients
- 1 कप पके बासमती चावल
- ½ कप पनीर
- ½ कप मटर
- ½ कप बारीक कटी गाजर
- 1 आलू
- ½ कप फूल गोभी
- 3 टेबल स्पून काजू
- 3 टेबल स्पून घी
- 3 टेबल स्पून किशमिश
- 2 टेबल स्पून बादाम
- ½ छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक
- गरम मसाले (साबुत) – (5 लौंग, बडी़ इलायची-2, 10 काली मिर्च, 1 इंच टुकडा़ दालचीनी)
- 1 टेबल स्पून नींबू रस
- अनार के दाने
नवरत्न पुलाव बनाने की विधि/ Navratan Pulao Recipe
- कढा़ई ले, तेल डाले और गर्म करे |
- अब काजू को हल्का ब्राउन तले और निकल ले|
- बादाम डाले, तले और निकल ले |
- पनीर हल्का सा ब्राउन होने तक भूने और निकाल ले|
- मटर डाले और ढककर १ मिनट भुने और निकाले|
- आलू भी हल्का ब्राउन होने तक भूने और निकल ले|
- अब गोभी और गाजर भी क्रिस्पी होने तक भुने और निकल ले |
- बचे तेल में जीरा डाले और भुने और जीरा भूनते ही साबुत मसाले डाले और भूने|
- अब पके चावल, नींबू का रस, नमक, सब भुने सब्जियां, भुने हुए बादाम और काजू डाले और मिला ले|
- अनार के दाने और हरी धनिये से सजाये |
Navratan Pulao Recipe तैयार है और आपका नवरत्न पुलाव तैयार है |
गरमगरम खाए और खिलाये |
Navratan Pulao Recipe in Hindi / नवरत्न पुलाव रेसिपी