Paneer Paratha Recipe in Hindi By Recipes Hindi: हम में से ज्यादातर लोग सुबह नाश्ते में पराठे खाते हैं, क्या आप भी उनमें से हैं? आपने आलू का पराठा खाया होगा, अपने मेथी का पराठा खाया होगा, आपने गोभी का पराठा खाया होगा पर क्या आपने पनीर का पराठा, paneer ka paratha खाया है, नही तो चलिए आज Paneer Paratha Recipe in hindi सीखते है, बनाने में और खाने में आपको बहुत मज़ा आयेगा|
पनीर पराठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री / Ingredients for Paneer Paratha Recipe
- 300 ग्राम गेहू का आटा
- 200 ग्राम पनीर
- 2 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- हरा धनियां
- एक छोटा चम्मच धनियां पाउडर
- १/४ छोटा चम्मच से जरा सा कम लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमकघी या तेल
यह भी पढ़ें: – Recipe of Paneer Tikka in Hindi Restaurant Style
पनीर पराठा बनाने की विधि – How to make Paneer Paratha in hindi
- थाल में आटा छान ले और थोडा सा नमक डाले करीबन १/२ छोटा चम्मच और मोयन के लिए तेल डाले करीबन २ छोटे चम्मच|
- पनीर को कद्दूकस करके रखे|
- अदरक को भी कद्दूकस करके रखे|
- हरी मिर्च को और हरा धनियाँ बारीक़ काट ले|
- अब कद्दूकस करे पनीर में हरी मिर्च, लाल मिर्च, हरा धनियाँ, अदरक और नमक डाले और अच्छे से मिक्स कर ले| आपके पराठे, मेरा मतलब है पनीर के पराठे का भरावन तैयार है|
- गैस चालू करे और तवा गरम करने रखे|
- अब आटे से लोई बना ले और गोल गोल रोटी बेल ले|
- अब इसमें बीच में पनीर का मिश्रण डाले और चारो और से उठाते हुए रोटी का मुंह बन कर दे|
- अब पनीर से भरे इस गोले को अपने उंगलियों और हथेली की मदद से थोडा सा बड़ा कर लीजिये|
- अब इस गोले पर पलेथन लगाये और गोल पराठा बेल ले|
अब तक तव गर्म हो गया होगा, तवे पर पराठा डाले और सेके| - अब थोडा सा उठाके देखे अगर हल्का ब्राउन हो गया है तो घी डाले और हल्का सा और सके|
- अब पराठा पलट दे और इस तरफ से भी गोल्डन ब्राउन होने तक सेक ले|
अब पनीर पराठा सिक गया है, टिश्यू बिछी प्लेट में निकाल ले | - इसी तरह सभी पराठे सेक ले |
इन गर्म गर्म पराठो को मक्खन, दही, चटनी आदि के साथ मजे ले लेकर खा सकते हैं|
पूरा भरोसा है आपको Paneer Paratha Recipe पसंद आई होगी| Paneer Paratha Recipe पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि paneer paratha ka tarika सब तक पहुच सके|