Pineapple Cake Recipe in Hindi Language Eggless: – बाज़ार से खरीदने जाओ तो बहुत महंगा मिलता है पर अगर वो ही हम घर पर बनाए तो बहुत सस्ता भी बनता है और फ्रेश भी होता है | इसलिए आज ही Pineapple Cake Recipe in Hindi Language Eggless पढ़िए और बना डालिए | कभी भी दूकान में केक लेने जाएंगे तो दुकानदार आपको एक लम्बी लिस्ट बताएगा जैसे ब्लैक फारेस्ट केक, कॉफ़ी फ्लेवर का केक, पनीर केक, बटर स्कॉच केक, बादाम केक और भी बहुत कुछ। कई लोग मैंगो का केक और रेड वेलवेट केक भी आर्डर करते है। पर अगर ये सभी केक हम बनाना सीख ले तो, आप बोलेगे क्या बात है। क्या बात है। आप इस पोस्ट से पाइनएप्पल केक बनाना सीखेंगे वो भी एग्ग्लेस यानि बिना अंडे का। जी Pineapple Cake Recipe in Hindi पढके के बाद आप ये भी सीख जाएगे।
अनन्नास का केक/पाइनएप्पल केक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Pineapple Cake Ingredients)
- 1/2 डिब्बा कंडेंस्ड मिल्क
- 2 कप मैदा
- 1 कप मक्खन
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच खाने का सोडा
- 1 कप पानी
- 1 छोटा चम्मच पाइनएप्पल एसेंसे
- 200 ग्राम ताजा क्रीम
- 4 बड़े चम्मच पिसी चीनी
- अन्नानास के टुकड़े
अनन्नास का केक/पाइनएप्पल केक बनाने की विधि (Pineapple Cake Recipe in Hindi Eggless)
- मैदे को छानकर उसमे सोडा और बेकिंग पाउडर मिलाये| एक बर्तन में मक्खन और कंडेंस्ड मिल्क डालकर लकड़ी के चम्मच से फैटे| फिर इसमें मैदा डाल कर मिलाए| फिर पानी और एसेंसे डाल दे | अब केक टिन में घी लगाकर मैदा लगाए| यह मिश्रण डालकर ओवन में 350 डिग्री पर बेक करे | ओवन को 15 मिनट पहले गर्म करे |
- क्रीम में पिसी चीनी मिलकर फैटें| केक ठंडा होने पर इसे आडा काटे| थोड़ी से क्रीम केक के एक भाग में लगायें| दूसरे भाग उसके ऊपर रख दे | अब ऊपर भी क्रीम लगा दे | अन्नानास के टुकड़े लगाये | थोड़ी से क्रीम में कोई भी रंग मिलाकर सजावट करे |
अगर केक सुन्दर से आकार में बनाना चाहते है तो आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके खरीद सकते है. चलिए अभी क्लिक करिए…
आपको Pineapple Cake Recipe in Hindi Eggless कैसी लगी कमेंट करके जरुर बताइएगा |