Recipe of Arhar Dal in Hindi in Different Style | Gujarati Style:प्रोटीन के विभिन्न स्त्रोतों मैं से एक सबसे महत्पूर्ण और आसानी से उपलब्ध स्त्रोत है अरहर की दाल Arhar Dal Recipe/तुअर की दाल|. इस दाल को हमें अपने रोज के खाने में शामिल करना चाहिए|
हम तुअर की दाल को आप दो तरीको से बना सकते हैं या तो पहले तड़का लगाके या फिर बाद में तड़का लगाके भी बना सकते हैं|
दोनों ही तरीको से बेहद स्वादिष्ट बनती है|
चलिए जी, भाभी जी, बहन जी अरहर दाल या तुअर दाल की रेसिपी( Arhar Dal Recipe)शुरू करते हैं|
अरहर दाल/ तुअर दाल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 150 ग्राम अरहर की दाल
- 1 से 2 टेबिल स्पून घी
- 2 टमाटर
- 2 हरी मिर्च
- 1 इंच लम्बा अदरक का टुकड़ा
- 1 चुटकी हींग
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच राई
- 6 करी पत्ता
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनियां पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 1 टेबल स्पून हरा धनियां
अरहर दाल/ तुअर दाल बनाने की विधि – How to make Arhar Dal
- अरहर दाल को सबसे पहले अच्छे से धो ले और करीबन आधा घंटा भिगो दे, इससे दाल जल्दी गल जाती है और बनती भी बहुत अच्छी है|
- मिक्सी में अदरक, टमाटर और हरी मिर्च को एक साथ पीस ले|
- अरहर दाल बनाने का पहला तरीका
- सबसे पहले गैस पर कुकर रखे और घी डाले और गरम करे|
- अब इसमें जीरा, हींग और राई डाले और हल्का सा भूने|
- अब इसमें हल्दी, करी पत्ता और धनिया पाउडर डाले और अच्छे से मिला ले|
- अब इसमें टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाले और भूने|
- जब मसाले से तेल अलग हो जाये तब इसमें भिगोकर रखे अरहर दाल, लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डाले और अच्छे मिलाते हुई भूने करीबन २ मिनट|
- अब पानी डाले करीबन २ छोटे गिलास और कुकर का ढक्कन लगा दीजिये|
- अब कम आंच पर एक सीटी आने तक पकने दे|
- अब आंच बंद कर दे और भाप अपने आप निकलने दे|
- जब भाप निकल जाए तब इसके ऊपर हरा धनियाँ डाले|
आपके टेस्टी अरहर दाल रेसिपी अंत तक पहुची और आपकी टेस्टी अरहर दाल बन गयी आपके और आपके प्यारे से परिवार के पेट में जाने के लिए|
चलिए बहनों और भाइयों अब दूसरा तरीका देखते हैं|
अरहर दाल( Arhar Dal Recipe) बनाने के दूसरा तरीका
- कुकर में पानी डाले करीबन २ छोटे गिलास, भिगोकर रखे अरहर दाल और स्वादानुसार नमक डाले और पकने के लिए गैस पर रख दे| आंच कम होनी चाहिए|
- जब एक सीटी बज जाए तब आंच से हटा दे और अपने आप भाप निकलने दे|
- जब भाप निकल जाए तब इसमें जरूरत अनुसार पानी और नमक डाले और अच्छे से मिला ले|
- एक छोटे से पैन या कढाई में घी डाले और गरम करे|
- अब इसमें जीरा, हींग और राई डाले और हल्का सा भूने|
- अब इसमें हल्दी, करी पत्ता और धनिया पाउडर डाले और अच्छे से मिला ले|
- अब इसमें टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट और लाल मिर्च डाले और भूने|
- जब मसाले से तेल अलग हो जाये तो इसे अरहर दाल में डाले|
- ऊपर से हरा धनियाँ डाले और मिला ले|
अगर आपको गुजराती स्टाइल की अरहर दाल पसंद है तो उसके रेसिपी नीचे लिखी हैं|
गुजरती स्टाइल में अरहर दाल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 3/4 कप अरहर दाल
- स्वादानुसार नमक
- 1 कच्चा आम या केरी या इमली या कोकम
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनियां पाउडर
- 2 हरी मिर्च
- एक इंच लम्बा अदरक का टुकड़ा
- 1 छोटा चम्मच गुड़
- 1 टेबिल स्पून घी
- 2 चुटकी हींग
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 7 करी पत्ता
- 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- हरा धनियां
गुजरती स्टाइल में अरहर दाल बनाने की विधि
- अगर आप कच्ची करी दाल रही हैं तो केरी को छील ले और छोटे छोटे टुकड़े कर दे|
- कुकर में दाल, स्वादानुसार नमक, २ छोटे गिलास पानी, धनियाँ पाउडर, हल्दी और केरी के टुकड़े डाले और आंच पर रख दे, जब एक सीटी बज जाए तब थोड़ी देर कम आंच पर पकने दे करीबन २ मिनट|
- आंच से कुकर उतार ले और भाप अपने आप निकलने दे|
- जब भाप निकल जाए तब इसमें हरी मिर्च, गुड और अदरक कद्दूकस करने डाले और दाल में अच्छे मिला दे|
- अब पैन या कढाई ले और उसमे घी डाले और गर्म करे|
- अब इसमें जीरा और हींग डाले और भूने|
- अब इसमें करी पत्ता डाले और आंच बन कर दे|
- अब इसमें लाल मिर्च डाले और तडके को अरहर दाल में दाल ले|
- ऊपर से हरा धनियाँ डाले और सर्व करे|
- अगर आपको प्याज और लहसुन पसंद है तो वो भी आपके तडके में दाल सकते हैं|
आपकी गुजराती स्टाइल की अरहर दाल तैयार है|
आप तो जानते हैं जहाँ दाल है वहां चावल भी हैं|
आपने नाम तो सुना होगा हमें दाल चावल कहते हैं … हा हा हा …