Recipe of Chole Bhature in Hindi Language: छोले भठूरे लगभग सभी को पसंद हैं, मुझे आपको उनको सभी को.. तो क्यों न इसको बनाना सीखा जाए? देखने में खुबसूरत, टेस्ट में बेहतरीन chole bhature recipe शुरू करते हैं|
Recipe of Chole bhature in hindi इतनी आसान भाषा में लिखी गयी कि पूछो ही मत | Chole bhature Recipe in hindi इतनी आसान है कि जो भी पढ़ेगा उसको ये रेसिपी आ जाएगी |
भटूरे के लिये आवश्यक सामग्री (Recipe of Chole bhature in hindi)
- 4 कप मैदा
- आधा कप सूजी
- ½ कप दही
- स्वादानुसार नमक
- 1 छोटा चम्मच चीनी
- 3/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- तेल
भटूरे बनाने की विधि (Recipe of Chole bhature in hindi)
- पहले सूजी और मैदा छान ले|
- अब इस मिश्रण के बीच थोड़े सी जगह बनाये और नमक, 2 टेबिल स्पून तेल, दही बेकिंग सोडा और चीनी डाले और इन सबको अच्छे से मिला ले|
- अब आटे को गुनगुने पानी से नरम गूथ ले |
- इस आटे को गर्म स्थान पर रखे जैसे कोई बंद अलमारी करीबन २ घंटे के लिए |
- अब कढ़ाई में तेल डाले और गर्म करे |
- अब नीम्बू के बराबर आटा ले, लोई बनाये और पूरी जितना बेल ले, बस ये ध्यान रहे कि पूरी से थोडा सा मोटा हो |अब कड़ाई में डाले और तल ले |
- आप कलछी का इस्तेमाल करके दबाकर फुलाइये| इस पूरी को दोनों तरफ हल्का ब्राउन होने तक तले |
- जब हलके ब्राउन हो जाये तब एक प्लेट में निकल ले जिस पर पहले से टिश्यू बिछा हो ताकि वो अतिरिक्त तेल सोक ले |
चलिए भटूरे तो बन गये अब इस छोले के साथ खाए ………………पर ……………..मैंने तो आपको बताया ही नही कि छोले कैसे बनाने हैं|
लीजिये छोले की रेसिपी नीचे है-
छोले के लिए आवश्यक सामग्री
- 1 1/4 कप काबुली चना
- 1/२ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- 2 टी बैग या 1/2 चम्मच चाय पत्ती एक साफ और सफ़ेद कपडे में बांच ले |
- 4 टमाटर
- 2 हरी मिर्च
- अदरक का पेस्ट य़ा 1 इन्च अदरक टुकड़ा
- 2 टेबिल स्पून रिफाइन्ड तेल
- १/२ चम्मच जीरा
- एक चुटकी हींग
- 1 छोटा चम्मच अनार दाना पाउडर
- 1 1/2 चम्मच धनियाँ पाउडर
- 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 चम्मच गरम मसाला
- स्वादानुसार नमक
- बारीक कटा हरा धनियाँ
छोले बनाने की विधि ( Recipe of Chole bhature in hindi )
- काबुली चने को रात को भिगो दे और सुबह दूसरा साफ पानी डालकर कुकर में डाले दे | अब इसमें नमक, एक गिलास पानी, बेकिंग सोडा और टी बैग डाले और उबाल ले| हर कुकर में उबलने का वक्त अलग अलग लगता है तो आप अपने कुकर के हिसाब से उबाल ले | जब कुकर से हवा अपने आप पूरी निकल जाये तो उसमे से टी बैग निकल ले| छोले चलनी में छानकर रख ले |
- अब हरी मिर्च, टमाटर और अदरक को बारीक पीस लें.
- अब कड़ाई में तेल डाले और गर्म करे |
- अब इसमें जीरा, हींग और अनारदाना डाले और भून ले| अब इसमे धनियाँ पाउडर डाले|
- अब टमाटर का पिसा मिश्रण डाले और तब तक भूने जब तक मसाले से तेल अलग न हो जाये | धीमी आंच में भूने|
- अब नमक और 1 गिलास पानी डाले| जब उबल आये तब इसमें उबले चने डाल दे और थोड़े देर चम्मच से हिला हिलाकर मिला ले| अगर आपको छोले गाढ़ा लग रहा हो तो थोडा सा पानी डाले और थोड़े देर और पकने दे|
- अब इसमें हरा धनिया और छोले मसाला डाले |
आपके छोले तैयार है|
लो जी Recipe of Chole bhature in hindi पढके बने आपके भटूरे के लिए छोले तैयार हैं| अब छोले भटूरे का मजा लीजिये और मुझे कमेंट के जरिये जरुर बताये की कैसे बने थे| Chole bhature recipe hindi को लाइक और शेयर जरुर कीजिएगा |
उम्मीद है आपको chole bhature recipe in hindi language आसान लगी होगी और आप एक बार जरुर बनायेंगे|