Recipe of Gobi Paratha in Hindi | फूल गोभी भरवां परांठा की विधि: सुबह के नाश्ते में अगर पराठा न हो तो लोगो का दिन शुरू नही होता. लगभग सभी को सुबह सुबह पराठा खाना ही पसंद आता है, इसका कारण है पराठो की वैरायटी|
जी हाँ आलू का पराठा, मेथी का पराठा, सूजी मेथी का पराठा, पालक का पराठा, पनीर का पराठा, मूली का पराठा और गोभी का पराठा|
तो आज हम इन सभी में से गोभी का पराठा सीखने वाले है| बस ध्यान से Recipe of Gobi Paratha in Hindi पढ़े और बना ले|
आपको Gobi Paratha Recipes जरुर पसंद आएगी और आप ख़ुशी के मारे मेरी पोस्ट को लाईक जरुर करेंगे|
गोभी भरवां परांठा के लिए आवश्यक सामग्री
- 2 कप गेहूं का आटा
- 300 ग्राम फूल गोभी
- 4 टेबल स्पून तेल
- हरा धनिया (कटा हुआ )
- 1 हरी मिर्च(कटी हुई)
- 1 इंच टुकडा़ अदरक
- 1 चुटकी हींग
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच अमचूर
- 1/4 छोटा चम्मच से थोडा कम लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
- स्वादानुसार नमक
गोभी भरवां परांठा की विधि / Recipe of Gobi Paratha in Hindi
- थाल में या बड़े से बाउल में आटा डाले और इसमें नमक करीबन 1/2 चम्मच और तेल करीबन 2 छोटे चम्मच डाले और पानी से गूँथ ले|
- अब आटे को 20 मिनट ढककर रख दे|
- फूल गोभी के बड़े टुकड़े करे और धो ले|
- अब गोभी कद्दुकस करे, अदरक कद्दूकस कर दे अब दोनों को मिला ले|
- अब पैन के उसमे तेल डाले करीबन 2 छोटे चम्मच और गरम करे|
- अब जीरा डाले और भूने|
- अब इसमें हल्दी,हींग,कटी हरी मिर्च, धनियाँ पाउडर डाले और थोडा सा भूने|
- अब इसमें कद्दूकस अदरक और गोभी डाले|
- अब इसमें स्वादानुसार नमक, अमचुर पाउडर और हर धनियाँ डाले और मिला ले|
- 2 से 3 मिनिट चलये और पका ले| अब आंच से उतार ले और ठंडा कर ले|
- अब थाल में थोडा से तेल डाले और आटा मसले और चिकना करे|
- अब लोई बनाये और सुखा आटा लगाकर बेल ले|
- पूरी जितना बेलने के बाद २ चम्मच गोभी का मिश्रण डाले और चारो तरफ से ऊपर उठाकर बंद कर ले|
- अब हथेली और उँगलियों की मदद से लोई को थोडा बड़ा कर ले|
- अब सुखा आटा लगाये और गोल पराठा बेल ले| हलके हाथ से बेले और अगर सूखे आटे लगाने की जरूरत लगे तो और लगा ले|
- तव गरम करे और तेल डाले और तवे पर फैला दे| आंच मध्यम कर दे|
- पराठा तवे पर डाले और हल्का दबाते हुए सेके| जब एक तरफ से सिक जाए तो पलट दे|
- जब पराठे पर सुनहरी चित्ती दिखे तो पराठे के पहले भाग पर तेल डाले और फ़ैला ले|
- अब पराठा पलटिये और दूसरी तरफ भी थोडा सा तेल डाले और फैला ले|
अब सिका पराठा / Gobi Paratha प्लेट में निकाले और चटपटी हरी चटनी के साथ या अचार के साथ गरमगरम फूलगोभी का पराठा मजे ले लेकर खाए|