Recipe of Dal Kachori In Hindi Language: – कचोरी का नाम सुनती ही मुंह में पानी आ जाता है| कई लोग जब मन करा बाज़ार से कचोरी लेके खा लेते है पर बार बार बाहर खाना सेहत के लिए अच्छा नही होता इसलिए इसे घर पर ही बनाना सीख ले|
जब घर पर ही आप इतनी टेस्टी और क्रंची और लाजवाब कचोरियाँ बनाने लगेगे तो बाज़ार से खाने की क्या जरुरत है| बस जी इतना ज्ञान काफी है|
आज ही ये रेसिपी पढ़िए और बना लीजिये|
Recipe of Kachori In Hindi आपको आसानी से समझ आ जाएगी, चिंता मत कीजिये|
kachori banane Ingredients / मूंग दाल कचौरी के लिए आवश्यक सामग्री
कचोरी / kachori के आटे के लिए आवश्यक सामग्री
- 2 कप मैदा
- 1/4 कप तेल
- स्वादानुसार नमक
कचोरी / kachori के भरावन के लिये आवश्यक सामग्री
- आधा कप मूंग दाल
- 2 टेबल स्पून हरा धनियां
- 2 हरी मिर्च कटी हुई
- 1 छोटा चम्मच धनियां पाउडर –
- 1 छोटा चम्मच सोंफ पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच लालमिर्च
- 1 चुटकी हींग
- 1 इंच अदरक अदरक पाउडर कद्दूकस किया हुआ
- स्वादानुसार नमक
- 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
- ½ चम्मच जीरा
कचोरी बनाने की विधि / Recipe of Kachori In Hindi
- एक बड़ा पतीला या डोंगा ले और उसमे मैदा, तेल और नमक डाले और अच्छे से मिला ले और गूँथ ले, चपाती जैसा नरम होना चाहिए| ध्यान रहे आटा ज्यादा न मसले|अब आटे को ढके और कुछ देर के लिए रख दे करीबन 15 मिनट|
- जब तक आटा तैयार हो भरावन तैयार कर लेते हैं|
- मूंग की दाल को कुछ घंटे के लिए पहले भिगो देना है | फिर इसे दरदरा पीसे ले |अब एक पैन या कड़ाई ले और उसमे तेल डाले करीबन 3 टेबल स्पून और गर्म कर ले|
- अब इसमें जीरा डाले और भूने, जब जीरा भून जाये तब हरी मिर्च, हींग, सौफ पाउडर, धनिया पाउडर डाले और थोडा सा भून ले|
- अब इसमें दरदरी पीसी दाल डाले और फिर गरम मसाला, नमक, लाल मिर्च, अदरक पेस्ट डाले और अच्छे से मिला ले|
- अब दाल को तब तक चलते हुए भूने जब तक वो पूरी तरह से न सूख जाये और भूनने की खुशबु ना आ जाये|
- अगर आपको ऐसा लगे की दाल चिपक रही है कड़ाई में तो थोडा और तेल डाल दे |
- दाल भूनने पर एक कटोरी में निकल कर रख ले और ठंडा कर ले|
- अब तक आपका आटा तैयार हो गया होगा |
- अब एक छोटी से लोई ले और अपनी उँगलियों की मदद से उसे बड़ा करे और एक टोकरी का आकर दे दे |
- अब इस टोकीरी में करीबन १ चम्मच दाल का तैयार भरावन डाल दे, और चारो तरफ से ऊपर उठाकर मुह बंद कर दे| इसी तरह सब तैयार कर ले|
- अब कड़ाई में तेल गर्म करे,ध्यान रहे ज्यादा गर्म न करे, मध्यम गर्म करना है और तेल डीप फ्राई के लिए जितना चाहिए उतना होना चाहिए|
- अब बारी है कचोरी तलने की | इसके लिए भरकर रखे कचोरियों को बेलन से या हाथ से थोडा सा दबाव देकर बेल ले | कचोरी थोड़ी मोटी होने चाहिए|
- अब थोड़ी थोड़ी कचोरी डाले और तल ले| जब दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाये तब तक तले| आंच मध्यम और धीमी होनी चाहिए, इससे खस्ता बनेगी|जब कचोरी तल जाये तब टिश्यू बिछी प्लेट में निकाल ले|
आपकी खस्ता और बेहद टेस्टी कचौरियां खाने और खिलाने के लिए तैयार है | इसे मीठी चटनी या हरी चटनी के साथ मजे ले लेकर खाए|
kachori banane ki recipe में ध्यान रखने वाले बातें-
- आटा नरम हो|
- जब कचोरी भरे तो अच्छे से उसका मुह बंद करे|
- बेलते वक़्त थोडा सा ही दबाव डाले और ध्यान रहे कचोरी फटे नही|
- तलते वक्त आंच मध्यम या धीमी होनी चाहिए|