Recipe of Mango Lassi / Mango Lassi Recipe
Recipe of Mango Lassi / Mango Lassi Recipe: मैंगो शेक तो बहुत बार बनाया होता और उसका आनंद लिया होगा पर क्या अपने मैंगो लस्सी का लुत्फ़ उठाया है? नही तो आज सीखिए और बना डालिए | लस्सी का नाम सुनके पंजाबी याद आ जाते है क्योकि सबसे ज्यादा लस्सी पीने के शौक़ीन पंजाबी होते है| उनके तो रोज के खाने में लस्सी होती है| उन लोगो को मैंगो लस्सी भी एक बार पिके देखनी चाहिए, उनके मेनू लिस्ट में एक और लस्सी जुड़ जाएगी|ये लस्सी पौष्टिक होती है क्योकि इसमें फलो का राजा आम होता है और सेहत से भरपूर दही| ये लस्सी देखने में इतनी सुन्दर लगती है कि जब आप अपने मेहमानों को सर्व करेंगे वो आपकी मेहमान नवाजी से बहुत इम्प्रेस हो जाएगे.
Mango Lassi Recipe एक बनाके तो देखिये, मजा आ जाएगा|
आम की लस्सी / Recipe of Mango Lassi / Mango Lassi Recipe के लिए आवश्यक सामग्री –
- 1 आम
- 1 कप दही (ताजा)
- 2 पिस्ते के कतरन
- 4 छोटे चम्मच शक्कर
आम की लस्सी | Mango Lassi Recipe
- सबसे पहले आम छीले और छोटे टुकड़ों में काट ले,गुठली फेंक दे|
- अब मिक्सी में आम, दही और शककर डाले और पीस ले| अब थोड़े सी बर्फ डालकर फिर से पीसे |
- आपके लस्सी तैयार है अब लस्सी को पिस्ते के कतरन से सजाये और सर्व करे|
- ये लस्सी बहुत ठंडी है और इस गर्मी के मौसम के लिए बिलकुल सही है|
जरूरी बातें –
- सफेद आम लें या बिना रेशे वाला आम ले, अगर न मिले तो कम रेशे वाला उपयोग करे |
- चीनी कम या ज्यादा दल सकते हैं , चाहे तो ब्राउन शुगर या शहद भी उपयोग कर सकते हैं |
- बर्फ न डालना चाहे तो ठंडा पानी डाले |
- आप चाहे तो सजाने के लिए वनीला आइसक्रीम,केसर, इलाइची पाउडर, पुधिना पत्ती भी ले सकते हैं |
- तो लीजिये आपकी मैंगो की लस्सी तैयार है आपके प्यारे बच्चो और प्यारे परिवार को खुश करने के लिए|
Recipe of Mango Lassi / Mango Lassi Recipe