Recipe of Mawa Gujiya in Hindi With Mawa: होली पर जोंनी एल एल बी में भी एक होली का गाना है.. याद नही आ रहा.. आपको याद है? कितने मस्त और अच्छे गाने है होली पर, इसे तरह होली के कई मस्त मस्त व्यंजन भी होते है|
होली के दिनों में कई मिठाइयाँ बनती है। इतनी सारी मिठाइयो में से एक जो जरुर बनती है और जो सब मेहमान फटाफट प्लेट खाली कर देते है। गुजिया दो प्रकार की बनती है, एक मावा गुजिया और एक सूजी की गुजिया।
आज की रेसिपी है Recipe of Mawa Gujiya। ये गुजिया आप जब मन चाहे बना सकते है। मेरा तो अभी से मन कर गया कि अभी जाऊ और गुजियाँ बनाके खा लू।
मावा गुजिया बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 2 कप मैदा
- घी
- 100 ग्राम मावा
- 1 टेबल स्पून काजू
- 1 टेबल स्पून किशमिश
- 1 टेबल स्पून चिरौंजी
- 4 इलायची
- 2 टेबल स्पून सूखा नारियल का गोला (कद्दूकस)
- 1/2 कप पीसी चीनी
मावा गुजिया बनाने की विधि – Recipe of Mawa Gujiya / Mawa Gujiya Recipes
- सबसे पहला काम है आता तैयार करना| मैदे से सख्त आटा गूँथ ले| इसके लिए मैदे में घी मोयन के लिए डाले लगभग ¼ कप और अच्छे से मिला ले|अब जरा जरा से पानी डालकर सख्त आटा गूंथ ले|
- अब आटे पर थोडा घी लगाये और अच्छे से मसले| अब आटा ढक दे करीबन २०- मिनट के लिए|
- अब हम भरावन तैयार करेंगे|
- सबसे पहले कढाई में मावा डाले और मध्यम आंच पर भूने| मावा हल्का ब्राउन होने तक भूनना है|
- अब मावे को एक प्लेट में निकल ले और ठंडा होने दे|
- अब मावे में कद्दूकस नारियल, पीसी चीनी, काजू और चिरोंजी डाले और मिक्स कर ले|
- आपका भरावन तैयार है|
- अब आटे को फिर से मसले और छोटी छोटी लोइयां बना ले|
- अब इन लोइयो से छोटी छोटी पतली पूरी बना ले|
- अब गुजिया का सांचा ले और पूरी उस पर रखे|
- अब चम्मच की मदद से १ चम्मच भरावन डाले और पूरी के चारो तरफ जरा जरा सा पानी लगाये और सांचा बंद करे और हल्का सा दबाए|
- सांचे के बाहर जो पूरी बचे वो हटा दे, इससे हम एक और गुजिया बना लेंगे|
- अब सांचा खोले और गुजिया निकाल ले और किसी साफ़ प्लेट में निकाल ले और साफ़ कपडे से ढक दे|
- इसी तरह सब गुजिया बना ले|
- अब पैन या कढ़ाही में तेल या घी गर्म करने रखे|
- जब तेल गर्म हो जाये तब आंच मध्यम करे और एक या दो गुजिया एक साथ तले, एक साथ ज्यादा न तले|
- कलछी की मदद से दोनों तरफ से हल्का ब्राउन होने तक तल ले|
- तली गुजिया टिश्यू बीचे प्लेट में निकाल ले|
- जब ठंडी हो जाए तो एयर टाइट डब्बे में स्टोर कर ले|
- ऊपर से पिस्ता, बादाम, काजू की कतरन डाले|
बेहद स्वादिष्ट और लजीज मावा की गुजिया, Gujiya Recipe आपके और आपके होली में आने वाले मेहमानों के लिए बिलकुल तैयार हैं|