Peanuts Chikki | Peanut Chikki Recipe With Jaggery | Chikki Recipe in Hindi | Recipe of Peanut Chikki यानी मूंगफली की चिक्की रेसिपी की रेसिपी लेकर आज मैं आई हूँ| इसे बनाने के लिए आपको संजीव कपूर या निशामधुलिका जितना बढ़िया कुक होने की जरुरत नही है | आप बस एक बार मेरी रेसिपी को अच्छे से पढ़े और इसके हिसाब से पीनट चिक्की बना ले. आपको बनाने में मजा आएगा और फिर इसे खाने और खिलाने में मजा आएगा.
सर्दियो में सिर्फ सब्जियों की ही मौज नही है बल्कि और भी टेस्टी चीजे बनाने और खाने की है और वो है गुड| गुड को कच्चा भी खा सकते है और इससे मूंगफली की चिक्की, तिल के लड्डू और तिल और गुड की लाई भी बनाकर खा सकते है| आज हम मूंगफली की चिक्की की रेसिपी जानने वाले है| चलिए मूंगफली की चिक्की,Peanuts Chikki बनाने का सफर शुरू करे|
मूंगफली से बनने वाली इन रेसिपीज को भी चेक करे –
मूंगफली की चिक्कीके लिए आवश्यक सामग्री – Peanuts Chikki | Peanut Chikki Recipe With Jaggery | Chikki Recipe in Hindi | Recipe of Peanut Chikki Tip
- 150 ग्राम भुने मूंगफली के दाने
- 200 ग्राम गुड़ कुटा हुआ
- 2 टेबल स्पून घी
मूंगफली की चिक्की बनाने की विधि – Peanuts Chikki | Peanut Chikki Recipe With Jaggery | Chikki Recipe in Hindi | Recipe of Peanut Chikki
- पैन या कढाई में मूंगफली डाले और कम आंच पर भूने, जब भून जाये तब प्लेट में ठंडा होने रखे और हाथो से मसलकर छिलके निकाल दे|
- कढाई में घी डाले और गरम करे और उसमे कुटा हुआ गुड डाले और कम आंच पर लगातार चलते हए पिघला ले|
- जब गुड पिघल जाए तब 2 मिनट और चलाये और पकाए| न कम पकाए और न ज्यादा|
- जब गुड फुला फुला लगे तो चैक कीजिये कि गुड पका है कि नही, इसके लिए पानी में थोडा सा गुड डाले और ठंडा होने पर उठाकर देखे, अगर गुड खिंचे तो गुड को और पकाने की और जरूरत है|
- 1 से 2 मिनट और पकाए और फिर इसमें भूने हुए मूंगफली दाने डाले और अच्छे से मिला ले|
- मिलाने में थोड़ी ताकत लगेगी पर अच्छे से मिला ले| आंच से कढाई उतार ले|
- चकले या थाल और बेलन पर पर घी लगाये और थाल पर मिश्रण डाले और बेलन से फैला ले|
- जब चिक्की की रोटी थोड़ी सी ठंडी हो जाए तब चाकू की मदद से अपनी पसंद के आकर में काट के निशान बना ले और ठंडा होने रख दे|
- जब ठंडा हो जाए तो चकले या थाल से निकाल ले|
आपकी टेस्टी और मजेदार मूंगफली की चिक्की, Moongfali ki Chikki बनकर तैयार है आपके और आपके परिवार के पेट में जाने के लिए|इसे आप स्टोर करके भी रख रख सकते हैं|
Peanuts Chikki | Peanut Chikki Recipe With Jaggery | Chikki Recipe in Hindi | Recipe of Peanut Chikki Tips:
- गुड को कम आंच पर पकाए | गुड को पकाते समय इसमें २ टेबल स्पून पानी डाल ले.
- मूंगफली को कम आंच पर सेके|
आपको ये दिशेस भी पसंद आएगी – देखे बिना जाना नही, कसम है खाने की…अम्बे मैया