Recipe of Rice Idli In Hindi | इडली बनाने की विधि | How Make Idli Batter: – जब भी जेठालाल आइयर को इडली बोलता है मुझे इडली की याद आती है| मैं राइस इडली की बात कर रही हूँ|
राइस इडली यानि चावल और दाल से बनी इडली को बनाने में समय तो लगता है पर स्वाद में वो बेहतरीन होती है|
इतनी सॉफ्ट होती है कि आप रुखी ही कई सारी इडलियां खा सकते है|
Rice Idli Recipe In Hindi जब पढेंगे तो आप भी साउथ इंडियन लोगो के जैसे सॉफ्ट और टेस्टी राइस इडली बना पायेंगे|
अइयो….
सच्ची….
Ingredients for Idli / इडली के लिए आवश्यक सामग्री
- १ कप दल
- ३ कप चावल
- १/२ छोटा चम्मच राई
- स्वादानुसार नमक
- १० करी पत्ता
- १/२ छोटा चम्मच खाने का सोडा
- तेल आवश्यकतानुसार
Rice Idli Recipe / इडली बनाने की विधि / How Make idli batter
- दाल और चावल दोनों को १० घंटे के लिए अलग अलग भिगो दे|
- सुबह दोनों को अलग अलग पीस ले और अब ६ घंटे के लिए खमीर उठने के लिए रख दे | जिससे वो फूल कर दुगना हो जायेगे | अब दोनों को मिला ले |
- एक बर्तन में एक बड़ा चम्मच तेल डाल दे | अब राई और करी पत्ता डाले | अब सोडा डाले और इसे मिश्रण में मिला दे| इसमें नमक मिला दे|
- अब इडली के सांचो में तेल लगाकर यह मिश्रण डाले| इडली कुकर में पानी डालकर गैस पर रखे|
- उबल आने पैर इडली का संच रख दे और १० मिनट पकने दे और फिर आंच से हटा दे और सांभर और नारियल के चटनी के साथ मजे से खाए|
अगर आपको Rice Idli Recipe पसंद है तो लाइक और शेयर जरुर करे|