Recipe of Tawa Pulao / Tawa Pulao Recipe in Hindi / तवा पुलाव
आपको और मुझे दिन में एक बार तो चावल की कोई डिश चाहिए ही चाहिए लेकिन रोज दाल चावल खाने से बोर हो जाते है ऐसे में हम पुलाव बनांते है| पुलाव भी कई तरह के होते है, जैसे नवरत्न पुलाव, वेज पुलाव, फ्राइड राइस और तवा पुलाव| आज की रेसिपी इसी पुलाव की है | ये पुलाव भी बाकी पुलाव की तरफ स्वाद में लाजवाब और दिखने में बेहतरीन होता है | जब भी मेहमान आए तो उनको ये डिश जरुर खिलाए वो सभी इस खाकर खुश हो जाएगे| इतना ही नही आपके बच्चे जो आपको खाना खिलाने में आपकी नानी याद दिला देते है वो भी इसे बहुत खुश होकर खूब सारा खा जाएगे|
तवा पुलाव के लिए आवश्यक सामग्री / Tawa Pulao Recipe Ingredients
- 200 ग्राम पके चावल
- 400 ग्राम बारीक कटे टमाटर
- 300 ग्राम उबले छिले और छोटे छोटे कटे आलू
- 1 बारीक कटी शिमला मिर्च
- 1 कप हरी मटर
- 2 टेबल स्पून मक्खन
- 2 टेबल स्पून बारीक कटा हरा धनिया
- 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1 बारीक कटी हरी मिर्च
- 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 छोटा चम्मच पाव भाजी मसाला
- स्वादानुसार नमक
Recipe of Tawa Pulao / Tawa Pulao Recipe in Hindi / तवा पुलाव विधि
- एक पैन लीजिये और गर्म करे | उसमें मक्खान डाले| जैसे ही मक्खन पिघले हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, हल्दी डाले और भून ले |
- जब मसाला भून जाये तो इसमें टमाटर डाले,ढके और ३ मिनट तक पकाए |
- जब टमाटर पक जाये तो इसे अच्छे से मैश करे | अब इसमें मटर और शिमला मिर्च डाले और अच्छी तरह से मिक्स कर ले | ढके और २ मिनट तक पकाए |
- जब मटर और शिमला मिर्च नरम हो जाये तो सब्जी को हल्का सा दबाव देकर मैश कर ले |
- अब इसमें नमक, पाव भाजी मसाला और लाल मिर्च डाले और हरा धनिया डाले और मैश करे | अब आलू डाले और फिर से मैश करे |
- अब बारी है इसमें चावल डालने की | चावल डाले और मिला ले | जब चावल और सब्जी मिक्स हो जाये और पक जाये तो आंच बंद कर दे | पुलाव को हरे धनिये से सजाये|
ये पुलाव दही के साथ स्वाद का मजा लेते हुए खाए|
आपका tawa pulao, पुलाव तैयार है खाने और खिलने को…..
Recipe of Tawa Pulao / Tawa Pulao Recipe in Hindi