Recipe Of Veg Manchurian In Hindi: दोस्तों, दिल थामके बैठे आज की रेसिपी का नाम है वेज मंचुरियम| हाँ हाँ जानती हूँ, मंचूरियन का नाम सुनते ही आपके चेहरे पर मुस्कान आ गयी होगी और आपके बच्चो ने मंचूरियन खाने की जिद पकड ली होगी, क्यों ये ही हो रहा है ना? वेज मंचूरियन एक इंडियन और चाइनिस डिश है| इंडिया हो या कोई और देश वेज मंचूरियन के कई दीवाने होते हैं| इन दीवानों में से मैं भी हूँ और हाँ हाँ आप भी| मुझे भी वेज मंचूरियन खाना बहुत पसंद है, पर सिर्फ पसंद होना ही काफी नही है ना, बनाना भी आना चाहिए| तो बस जी, आपके लिए पेश है Recipe Of Veg Manchurian In Hindi| इतनी आसान भाषा में लिखी है रेसिपी कि पढ़ते ही आप इसे बनाना सीख जायेंगे| तो चलिए शुरू करते हैं Veg Manchurian Recipe In Hindi|
वेज मन्चूरियन के लिए आवश्यक सामग्री
मन्चूरियन बाल
- 2 – कप बन्द गोभी (कद्दूकस)
- 1- कप गाजर(कद्दूकस)
- 1 – शिमला मिर्च (कद्दूकस)
- 1 – कटी हरी मिर्च
- 2 – चुटकी काली मिर्च
- 4 – टेबल स्पून कार्न फ्लोर
- 1 – छोटा चम्मच सोया सास
- 2 – चुटकी अजीनोमोटो
- स्वादानुसार नमक
- बारीक कटा हरा धनियां
- तेल
मन्चूरियन सास
- 2 – टेबल स्पून तेल
- 1 – इंच अदरक (कद्दूकस)
- 1 – कटी हरी मिर्च
- 2 – टेबल स्पून कार्न फ्लोर
- 1 – टेबल स्पून सोया सास
- 2 – टेबल स्पून टमाटो सास
- 1/2 – चम्मच चिल्ली सास
- 1 कप- वेजिटेबल स्टाक
- 1/2 – चम्मच चीनी
- 2 चुटकी – अजीनोमोटो
- स्वादानुसार नमक
- 1 छोटा चम्मच – विनेगर
- हरा धनियाँ
वेज मन्चूरियन की विधि
- एक पतीला ले और एक कूप पानी डाले| उबलते पानी में सब कद्दूकस करके रखे सब्जियों को डाले ढककर और करीबन 3 मिनिट उबाल ले| ध्यान रही सब्जियां ज्यादा नरम नही करनी है |
- जब सब सब्जियां ठंडी हो जाये तो उनको दबा कर छान ले ताकि वेजिटेबल स्टाक अलग हो जाए |
- इस स्टॉक से हम मन्चूरियन सास बनायेंगे और सब्जियां मन्चूरियन बाल बनाने में उपयोग करेंगे|
- अब थोड़ी सी उबालकर रखी सब्जियों में अब काली मिर्च, हरी मिर्च, सोया सास, कार्न फ्लोर, हरा धनियां अजीनोमोटो और स्वादानुसार नमक डाले और मिक्स कर ले |
- अब निम्बू जितने गोले बनाये और एक प्लेट में रख ले |
- अब एक कढ़ाई या पैन ले, तेल डाले और गर्म करे| अब इसमें मन्चूरियन बाल तल ले| अगर बोल फट रहा हो तो एक या दो चम्मच कार्न फ्लोर डाले और मि़श्रण में मिला ले | अब मन्चूरियन बौल बना ले और तल ले| एक बार में सिर्फ पांच ही तले |
- अब आपके मन्चूरियन बौल बन गयी, अब बारी है मन्चूरियन सास बनाने की |
मन्चूरियन सास की विधि –
- एक कढ़ाई या पैन ले और तेल गर्म करे | अब उसमे हरी मिर्च और अदरक डाले और भुने |
- अब इस मसाले में टमाटो सास, और सोया सास और भुने |
- अब वेजिटेबल स्टाक जो हमने निकलके रखा है उसमे कार्न स्टार्च अच्छे से मिलाये, गुठलियां नही पड़नी चाहिए |
- अब इस घोल को भुने मसाले में डाले और जब उबाल आ जाये तो चीनी, चिल्ली सास, अजीनोमोटो, विनेगर, हरा धनियां और नमक डाले |
- जब उबाल आये तो 2 मिनिट धीमे आंच में पकाए |
- अब इस तैयार तरी में तलकर रखे मन्चूरियन बौल डाले और ३ मिनिट पकाये |
- बस आपका मनपसंद इन्डो चाइनीज वेज मन्चूरियन बन गया है, इसे बनाये और खुद भी खाए और मेहमानों को भी खिलाये| वैसे आप मुझे कब आपके हाथो से बना veg manchurian खिलाने बुला रहे हैं |
खास बात –
- अगर आप गर्भवती है तो मत खाए क्योकि इसमें अजीनोमोटो है जो आपके लिए ठीक नही है और हाँ छोटे बच्चो को भी न खिलाये|
- पाव भाजी उन डिशेस में शामिल है जिसे सभी बड़े चाव से खाते है पर हम हर बार तो बाहर नही खा सकते| जितना हो सके घर पर ही बनके खाए| आपके लिए pav bhaji recipe in hindi लिखी है ताकि आप आसानी से समझ सकते और बना सकते|