दोस्तों आज की रेसिपी गर्मी से आपको राहत दिलाने वाली है, जी हाँ मैं बात कर रही हूँ shikanji recipe की। आज मैं simple shikanji recipe इन हिंदी लेकर आई हूँ।
गरमी के इस मौसम में सबका बुरा हाल है। काम के सिलसिले में बाहर तो निकलना ही पडता है। पसीने की वजह से हमे बार बार प्यास लगने लगती है और हम जल्दी थका हुआ महसूस करते है। ऐसे में मन में एक बार तो जरुर आता है काश शिकंजी पीने को मिल जाए। Shikanji meaning, शिकंजी का मतलब है नीम्बू पानी। शिकंजी गर्मी के मौसम के बहुत सारे हेल्थ ड्रिंक में से एक है। इसे पीते ही ठंडक और तरोताजा महसूस करते है। वैसे तो लगभग सभी को शिकंजी रेसिपी पता है लेकिन परफेक्ट किसी किसी की ही बनती है। अगर आप भी उनमें से है जिनकी शिकंजी ठीक ठीक बनती है, परफेक्ट नही तो आपको ये पोस्ट जरुर पढनी चाहिए।
आपको बता दे, इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा चीजो की जरुरत नही पड़ती है। बस कुछ चीजे और आपका टेस्टी शिकंजी तैयार हो जाएगा। इसे बनाने के लिए आपको बस 15 मिनट लगेगे। हम जो क्वांटिटी बता रहे है उसमे २ गिलास शिकंजी बनेगा, इसलिए अगर ज्यादा गिलास बनाने हो तो सामग्री की क्वांटिटी डबल कर दे। जैसे अगर 4 गिलास बनाने के तो डबल, 6 बनाने के है तो ट्रिपल।
Shikanji recipe के लिए हमेशा ताजे नीम्बू का इस्तेमाल होता है। भूना हुआ जीरा इसके टेस्ट को और भी बढ़ा देता है। काला नमक इसके टेस्ट को और भी दमदार बना देता है। शिकंजी हेल्थ के लिए बहुत अच्छी होती है। जिन्हें भी विटामिन सी की कमी है वो गर्मियों में खासकर नीम्बू पानी यानी शिकंजी का सेवन करे। इससे ताकत के साथ साथ तरोताजा भी महसूस करेंगे।
अगर आप गर्मी के मौसम में best summer drinks and deserts बनाना सीखना चाहती है तो इन रेसिपीज को जरुर ट्राई करे –
- मसाला छाज रेसिपी | Masala Chaaj Recipe
- बूंदी रायता रेसिपी | Boondi Rayta Recipe
- चीकू कुल्फी रेसिपी | Chikoo kulfi Recipe
- वनिला आइसक्रीम रेसिपी| Vanilla Icecream Recipe
- चॉकलेट चिप आइसक्रीम | Chocolate Chip Icecream
- केसर पिस्ता कुल्फी रेसिपी रेसिपी | Kesar Pista Kulfi Recipe
- मैंगो श्रीखंड रेसिपी | Mango Shrikhand
चलिए इस टेस्टी शिकंजी को बनाने के ठन्डे और स्वादिष्ट सफ़र को शुरू करते है।
शिकंजी रेसिपी के लिए आवश्यक सामग्री | Shikanji Recipe Ingredients
- नीम्बू – १
- पानी – २ गिलास
- भुना हुआ जीरा – १ टी स्पून
- काला नमक – स्वादानुसार
- चीनी – स्वादानुसार
- बर्फ के क्यूब्स
गार्निश करने के लिए सामग्री
- पुदीने की ताजा हरी पत्तियां
शिकंजी बनाने की विधि | Shikanji Recipe In Hindi | Recipe Of Shikanji In Hindi
- एक साफ़ जग ले और उसमे पाने के दो गिलास डाले।
- अब नीम्बू को बीच में से काटे।
- अब नीम्बू को रस सीधे जग मे रखे पानी में निचोड़े।
- अब पानी में स्वादानुसार काला नमक, स्वादानुसार चीनी और 1 टी स्पून भुना हुआ जीरा पाउडर डाले और मिक्स करे।
- जब चीनी घुल जाए इसे छान ले।
- इसके लिए सर्विंग गिलास के ऊपर छन्नी रखे और जग में से शिकंजी धीरे धीरे डाले।
- अब इसमें अपनी जरुरत के हिसाब से बर्फ के क्यूब्स डाले।
टिप्स
- आप इसमें पिसी चीनी का इस्तेमाल कर सकते है, क्योकि पिसी चीनी पानी में जल्दी घुल जाएगी। अगर जल्दी हो तो पिसी चीनी का इस्तेमाल करे।
- बर्फ डालने से पहले चीनी को अच्छे से पानी में घोल ले।
शिकंजी को सर्व करते समय इसके ऊपर ताज़ी धुली हुई हरी पुदीना की पत्ती दाल दे और साइड में नीम्बू की पतली स्लाइस काटकर गिलास में अटका दे।
आपका टेस्टी और तरोताजा कर देने वाला ड्रिंक शिकंजी तैयार है। आप हमारी shikanji banane ka tarika समझकर आज ही बना ले। ये बेस्ट summer drinks recipe है।