Sindhi Seyal Phulka | Leftover Roti Recipe | सेल्फुल्का बनाने की विधि: सिन्धी सेयल फुल्का एक ऐसी डिश है जो सिन्धी परिवारों में बहुत बनती है| जब भी रोटियां बचती है सेयल फुल्का जरुर बनता है|
ये लहसुन या जीरा दोनों में बन सकता है| इसलिए जिन्हें लहसुन पसंद नही वो जीरे Sindhi Seyal Phulka बना सकते है|
अगर आप भी सिर्फ एक बार बनाके खायेंगे तो आपको बार बार बनाने का मन करेगा|
बच्चो को भी Leftover Roti Recipe से बना सेयल फुल्का जरुर पसंद आएगा|
Sindhi Seyal Phulka | Sel Phulka | Seyal Phulka | सेल फुल्का बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- बची रोटियां
- लहसुन/जीरा 1 छोटा चम्मच
- हल्दी 1/2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च/हरी मिर्च- 1 चम्मच या स्वादानुसार
- नमक स्वादानुसार
- हरा धनियाँ
- टमाटर- 1 या 2
- तेल- 1 या 2 छोटे चम्मच
सेल्फुल्का / Sindhi Seyal Phulka बनाने की विधि
- लहसुन छीलके छोटे छोटे काट ले|
- रोटियों के छोटे छोटे टुकड़े कर ले|
- अब तेल डाले और गरम करे |
- अब इसमें लहसुन डाले और हल्का लाल कर ले|
- अब इसमें लाल टमाटर डाले और भूने|
- अब इसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च डाले और भूने|
- अब इसमें पानी डाले करीबन 1 से 2 गिलास और उबलने दे|
- जब पानी अच्छे से उबल जाए तब इसमें रोटी के टुकड़े डाले और मिला ले|
- अब कम आंच कर दे|
- जब थोडा पानी बच जाए तब आंच से उतार ले और ऊपर से हरा धनियाँ डाले और सर्वे करे|
- आपका सेल्फुल्का तैयार है| ये खाने में बहुत टेस्टी लगता है|
- आपको लहसुन पसंद न हो तो इसमें लहसुन की जगह जीरा डाले|
आपको seyal phulka की रेसिपी कैसी लगी l