Sooji Uttapam Recipe In Hindi
Sooji Uttapam Recipe In Hindi: सूजी उत्तपम एक मशहूर साउथ इंडियन दिशा है जो सिर्फ साउथ इंडियन की ही पसंद नही है बल्कि पूरे इंडिया की पसंद है|इतनी पसंद है कि हर घर में हफ्ते में कम से कम एक बार जरुर बनता है| मेरे घर में भी कई बार बनता है| अगर आपको पसंद है सूजी उत्तपम तो आज ही रेसिपी पढ़िए और आज ही बना लीजिए|इतना टेस्टी लगेगा आपको कि आप इस पोस्ट को बुकमार्क करके रखेंगे ताकि आप जब मन किया बना पाए| Sooji Uttapam Recipes In Hindi आपको अच्छे से समझ आएगी|

Sooji Uttapam / सूजी उत्तपम के लिए आवश्यक सामग्री
- 1 कप सूजी
- 3/4 कप दही
- 2 टेबल स्पून तेल
- 2 टेबल स्पून हरा धनिया कटा हुआ
- 1 बारीक कटा टमाटर
- ½ कप बारीक कटी बंद गोभी
- ½ कप बारीक कटी शिमला मिर्च
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 इंच टुकडा़ अदरक कद्दूकस
- स्वादानुसार नमक
- १/२ छोटा चम्मच ईनो
- ¼ छोटा चम्मच राई
सूजी उत्तपम बनाने की विधि / Sooji Uttapam Recipe In Hindi
- एक प्याले में सूजी और दही डाले और मिक्स करे और पकोड़े जैसा घोल तैयार करे|
- अब इसमें अदरक, नमक, हरी मिर्च डाले, अच्छे से मिलाये और १५ मिनट के लिए रख दे |
- एक और प्याला ले और उसमे बंद गोभी, शिमला मिर्च, और टमाटर डाले और मिला ले|
- अगर घोल गाढ़ा लग रहा हो तो इसमें थोडा सा पानी दाल दो|
- अब इनो डाले और अच्छे से मिला लो|
- नानस्टिक तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये| अब १ छोटा चम्मच तेल डाले और पूरे तवे पर फैला दे|
- अब जरा सी राई डाले और जब राई चटकने लगे तब २ चम्मच घोल तवे पर डाले और दोसे से थोडा मोटा फैलाइये.
- अब मिक्स करके रखी सब्जियां उत्तपम पर अच्छे से फैलाकर डाले और थोडा सा हरा धनिया डाले|
- अब जरा सा तेल उत्तपम के चारो तरफ और जरा सा ऊपर डाले|
- अब चम्मच से सभी ऊपर डाली सब्जियों को दबा दे|
- आंच धीमी रखे| जब नीचे से हल्का ब्राउन सिक जाये तब पलट दे| जब सब्जियां पक जाये और थोडा सा ब्राउन हो जाये मतलब ऊत्पम तैयार है|
टेस्टी उत्तपम, Sooji Uttapam मूंगफली की चटनी या नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ मजे ले लेकर खाए|
Sooji Uttapam Recipe In Hindi