Aloo Naan Recipe in Hindi on Tawa | आलू मसाला नान बनाने की विधि: – जब भी आप होटल जाते है तो आप पालक पनीर, कढाई पनीर, शाही पनीर, दाल मखनी, दाल तड़का के साथ एक और चीज जरुर आर्डर करते है और वो है नाना…
अरे नाना नही नान|
क्या आपने कभी Stuffed Potato Naan यानि Aloo Masala Naan आर्डर किया है, अगर नही एक बार आर्डर करके देखे|
जब खा लेंगे तो घर पर आते ही आलू मसाला नान की रेसिपी इन्टरनेट पर जरुर खोजेंगे और मेरी वेबसाइट पर आएंगी, इसलिए मैंने पहले ही आपके लिए रेसिपी तैयार की है|
ये रेसिपी आपको जरुर आसान लगेगी और पसंद भी आएगी|

Stuffed Potato Naan
आलू मसाला नान / Stuffed Potato Naan के लिए आवश्यक सामग्री
- 2 कप मैदा
- ¼ कप दही
- 3 टेबल स्पून घी
- 2 टेबल स्पून तेल
- 1 छोटा चम्मच चीनी
- स्वादानुसार नमक
- ¼ छोटे चम्मच से थोडा सा कम बेकिंग सोडा
- 2 उबले आलू
- हरा धनिया
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 2 हरी मिर्च कटी हुई
- ¼ छोटा चम्मचलाल मिर्च पाउडर
- ¼ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
आलू मसाला नान / Stuffed Potato Naan बनाने की विधि
- एक थाल में मैदा छाने और बीच में थोड़ी सी जगह बनाकर उसमे १/२ छोटा चम्मच नमक, दही, बेकिंग सोडा, चीनी और १ tbsटेबल स्पून तेल डाले और अच्छे से मिला ले और नरम आता गुंथे| गूंथने के लिए गुनगुना पानी इस्तेमाल करे|
- आटे को अच्छे से मसले और तेल लगाकर चिकना करे|
- अब हाथो पर थोडा सा तेल लगाये और करीबन ५ मिनट तक आटा मसलते रहे| अगर आटा आपके हाथो पर चिपक रहा हो तो हाथो पर और तेल लगा ले|
- अब इस आटे को 2.30 घंटे के लिए ढककर किसी गर्म जगह रख दे, इससे आटा अच्छे से फूल जायेगा|
- अब आलू को छीले और मसल/ मैश कर दे|
- अब इसमें धनिया पाउडर, नमक, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर,धनियाँ पाउडर, हरा धनियाँ, हरी मिर्च डाले और अच्छे से मिला ले| स्टफिंग या भरावन बनकर तैयार है|
- गैस चालू करे और तवा गरम करने रखे|
- आटे में से थोडा सा आटा ले और लोई बना ले|
- अब मैदे का पलेथन लगाकर ४ इंच व्यास की पूरी बना ले|
- अब इसमें २ चम्मच आलू की स्टफिंग डाले और चारो तरफ से तरफ से बन कर दे|
- लोई को थोडा सा दबाए और चपता करे|
- अब इस लोई पर थोडा सा सुखा आटा डाले और अंडे के आकार में बेल ले|
- अब इस नान पर थोडा सा पानी करीबन एक चम्मच पानी डाले और अच्छे से पूरे नान पर फैला दे|
- अब इस गीली तरफ वाले नान को गर्म तवे पर डाले और ऊपर तरफ से थोड़ी सा डार्क सिकने तक सेके|
- अब तवे को गैस पर उल्टा रख दे और चारो तरफ से घुमाकर नान को चित्ती आने तक सेके |
- तवा सीधा करे और गैस पर रखे|
- आपका टेस्टी नान तैयार है|
- प्लेट पर नान निकाले और घी लगाकर गर्मागरम सर्वे करे|
ये टेस्टी नान ,Stuffed Potato Naan आप अचार, दही या अपनी पसंद की सब्जी के साथ मजे ले लेकर खाए और खिलाये|
Recent Comments