Suji Methi Paratha / Sooji Methi Paratha
आपने आटे के परांठे तो बहुत खाए होंगे, मेथी के पराठे, पालक के पराठे, आलू के पराठे, गोभी के पराठे पर क्या आपने सूजी मेथी का पराठा कभी खाया है?आप सोच रहे होंगे सूजी का… जी हाँ सूजी और मेथी का पराठा| सूजी डालनी की वजह से पराठा और भी ज्यादा क्रिस्पी हो जाता है| जब आप Suji Methi Paratha recipe पढेंगे आपको लगने लगेगा कि Sooji Methi Paratha बनाना कितना आसान है| जी, जल्दी से रेसिपी पढ़िए और नाश्ते में बना लीजिये |
Sooji Methi Paratha / सूजी मेथी परांठा के लिए आवश्यक सामग्री
- 160 ग्राम सूजी
- ½ कप बारीक कटी मेथी
- 3 टेबल स्पून तेल
- स्वादानुसार नमक
- ¼ छोटा चम्मच अजवायन
- 1 चुटकी हींग
Sooji Methi Paratha / सूजी मेथी परांठा की विधि
- एक बर्तन ले और उसमें एक कूप पानी डाले और उसमें अजवायन, नमक, हींग डालकर उबाल ले|
- अब इसमे कटी मेथी डाले, मिलाये और मसलकर अच्छे से आटा गूंथ ले, थोडा सा तेल लगा कर चिकना कर ले|
- अब जैसे ही पानी में उबाल आये तब इसमें तेल लगभग १ छोटा चम्मच और सूजी डाले और अच्छे से मिला ले| आंच से उतार ले और दाख कर १० मिनट रख दे | अबी सूजी को अच्छे से गूंथ ले और १० मिनट के लिए रख दे|
- तवे को गर्म करने रखे और पराठे बेल कर ले | लोई बड़े ले | अब पराठे पर तेल लगाये और फैला ले और आधा मोड़ ले | अब इस तिकोन पराठे को सूखा आटा लगा कर बेल ले | आकर वैसा ही रहने दे |
- गर्म तवे पर तेल डाले और फैला ले |
- अब पराठा दोनों तरफ से हल्का से थोडा ज्यादा ब्राउन होने तक करछी से दबा दबा कर सेक ले| सकते समय दोनों तरफ थोडा थोडा सा तेल लगाये| पराठे मध्यम आंच पर ही सेके |
इस स्वादिष्ट Sooji Methi Paratha को दही, मक्खन या हरी चटनी के साथ खा सकते हैं|
Suji Methi Paratha / Sooji Methi Paratha