Turai Chana Dal Recipe in Hindi | तुरई मूंग दाल बनाने की विधि: तुरई चना दाल इस रेसिपी के हिसाब से बनाके देखिये, आपको जरुर जरुर अच्छी लगेगी| तुरई का टेस्ट और चने की दाल का का टेस्ट मिलकर बेस्ट टेस्ट ले आता है |
बड़ो को तो तुरल दाल पसंद आती है पर इस तरह बनाई तुरई दाल बच्चो को भी पसंद आएगी|
बस तो देर किस बात की, पोस्ट पढ़िए, लाइक कीजिये और शेयर कीजिये और फिर बाज़ार से सब्जी खरीदिए और बना लीजिये|
Turai Dal Ingredients / तुरई मूंग दाल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 500 ग्राम तुरई
- 1/2 कप चना दाल
- 2 टमाटर
- 1 हरी मिर्च
- 2 टेबल स्पून हरा धनिया कटा हुआ
- 2 टेबल स्पून घी
- १ चुटकी हींग
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
- 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- स्वादानुसार नमक
तुरई मूंग दाल बनाने की विधि / Turai Chana Dal Recipe in Hindi
- तुरई को धो ले और फिर छीलके छोटे छोटे टुकड़े काट ले|
- हरी मिर्च और टमाटर का बारीक़ पीस ले|
- कुकर में थोडा सा घी डाले और गरम करे |
- अब इसमें जीरा डाले और भूने, फिर धनिया पाउडर, हींग, हल्दी डाले और भूने|
- अब इसमें हरी मिर्च और टमाटर का पेस्ट डाले और भूने ले| जब मसाले से घी अलग हो जाये तब इस मूंग दाल और तुरई दाल दे|
- थोड़े देर सब सामग्रियों को मिलाते हुए भून ले|
- अब इस लाल मिर्च, नमक और २ कप पानी डाले और ढक्कन लगा दे|
- सब एक सीटी बजे तब आंच से उतार ले| अब भाप अपने आप निकलने दे|
- जब भाप निकल जाए ढक्कन खोले और एक ढोंगे में निकाल ले|
- अब इसके ऊपर हरा धनिया और धी डाले|
- आपकी मूंगदाल तुरई की सब्जी, turai dal recipe तैयार है, इसे आप नान, रोटी या चावल के साथ खाए, मजा आ जायेगा|