Vanilla Ice Cream Recipes in Hindi Language: आइसक्रीम का नाम ले और बच्चे खुश न हो ऐसा हो ही नही सकता। आइसक्रीम देखके तो सभी बच्चो को चेहरे पर लम्बी मुस्कान आ जाती है।
आपको लगता है आपको बच्चो को रोज रोज बाज़ार की आइसक्रीम नही खिलानी चाहिए पर Vanilla Ice Cream Recipes in Hindi पढके आप घर पर बनाके खिलाए तो बच्चो को कोई नुक्सान नही होगा क्योकि ये अच्छे दूध से और साफ़ सफाई के साथ बनाते है।
Vanilla Ice Cream Ingredients / वनिला आइसक्रीम के लिए आवश्यक सामग्री –
- 1 कप फूल क्रीम दूध
- 1 कप हैवी क्रीम
- 1 टेबल स्पून कार्न फ्लोर
- ½ छोटा चम्मच वनीला ऎसेंस
- 1/2 कप पाउडर चीनी
यह भी पढ़ें: – Mango Ice Cream Recipe in Hindi
Vanilla Ice Cream Recipe / वनिला आइसक्रीम की विधि
- थोडा सा दूध करीबन २ चम्मच बचा कर बाकि सारा दूध गर्म करने रखे|
- अब आपने जो दूध बचाया है उसमे कॉर्नफ्लौर डाले और अच्छे से मिलाये, गुठलियां नही होनी चाहिए|
- जब दूध में उबाल आये तब दूध और कार्न फ्लोर का मिश्रण डाले और मिलाये | जब तक गाढा़ न हो जाए तब तक लगातार चलाते हुए दूध पकाए | ध्यान रहे तला न लगे| अब दूध ठंडा होने रख दे|
- अब क्रीम लीजिये और व्हिप कर ले| अब वनिला एसेंस करीबन 1/2 छोटा चम्मच डाले और मिलाये, फिर चीनी मिलाये और फिर अच्छे से मिक्स कर ले| अब ठंडा करके रखा दूध डाले मिलाये | आइसक्रीम जमाने के लिए दूध तैयार है |
- अब २-३ घंटे के लिए फ्रीजर में रख दे |
- फ्रिज से आइसक्रीम निकाले और फिर से 5 मिनट के लिए व्हिप कर ले| अब फिर से जमाने के लिए रख दे, इस बार 5 घंटे के लिए|
- आपकी मजेदार वनिला आइसक्रीम जम गयी है|
- ड्राईफ्रूट से सजाये, खाए और खिलाये |
vanilla Ice Cream तैयार है आपके मुहं में जाने के लिए…तो शुरू हो जाए|