Vegetable Khichdi Recipe in Hindi: खिचड़ी का नाम लो तो सबके नाक मुंह सुकुड जाते है। उनके मुंह से निकलेगा छी हम बीमारी नही है कि खिचड़ी खाए। पर जनाब उन्होंने शायद वेजिटेबल खिचड़ी नही खाई होगी। एक बार उनको वेजिटेबल खिचड़ी बनाके खिलाए वो बार बार खाने की डिमांड करेगे।
आपको वेजिटेबल खिचड़ी बनानी नही आती तो Vegetable Khichdi Recipe in Hindi पढ़िए और बनाके उनको खिलाइए और खुद भी खाइए, मजा आ जाएगा।
वेजिटेविल खिचड़ी के लिए आवश्यक सामग्री
- एक कटोरी चावल
- आधा कटोरी मूंग की दाल
- 2 आलू
- 1 शिमला मिर्च (कटी हई)
- आधा कटोरी मटर
- 2 हरी मिर्च ( बारीक कटा)
- 1 इंच अदरक ( कद्दूकस)
- 1 बड़े चम्मच देशी घी
- एक चुटकी हींग
- आधा चम्मच जीरा
- 4 कुटी काली मिर्च
- 4 कुटी लोंग
- थोड़ी सी हल्दी
- स्वादानुसार नमक
- कटा हरा धनियां
वेजिटेविल खिचड़ी की विधि – Vegetable Khichdi Recipe in Hindi
- दाल और चावल साफ करें और करीबन 1 घंटा भिगो दें|
- सब सब्जियां धोये और काट ले|
- कुकर ले, घी डाले और गर्म करें| अब जीरा और हींग डाले|
- जब जीरा ब्राउन हो जाये तो मिर्च, हल्दी पाउडर, काली लोंग, अदरक, हरी मिर्च डाले और भुने| अब इसमें सब सब्जियां डाले और २ मिनिट चलाते हुए भुने |
- आपने जिस भी कटोरी से चावल और दाल नापा उससे 5 गुना ज्यादा पानी डाले, अगर १ कटोरी चावल है तो 5 कटोरी पानी डाले| अब इसमें स्वादानुसार नमक डाले|
- आप इसमें अपने पसंद की और भी सब्जियां डाल सकते हैं|
- कुकर बंद करे और एक सीटी लगाये और आंच बंद कर दे|
- अब सीटी किसी चम्मच से ऊपर करके आधा प्रेशर निकल दे और बाकि अपने आप निकलने दे|
- जब भाप पूरी निकल जाये तो कुकर खोले और खिचड़ी तैयार है|
एक प्याले में vegetable khichdi निकले, ऊपर मक्खन या घी और हरे धनिये से सजाये|
खिचड़ी खाए और खिलाये|
वैसे मुझे कब बुला रही है लंच पर|